
शुभ संवत 2077, शाके 1942, सौम्य गोष्ठ, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, हेमंत ऋतु गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि चर्तुदर्शी, सोमवासरे, रोहणी नक्षत्रे, शुभयोगे, गरकरणे, वृष की चंद्रमा, चर्तुदर्शी क्रत, सर्वार्थ सिद्ध योग, अमृत सिद्धयोग दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तम वृत्ति वाला, लोभी-धनी, जिद्दी-हठी, लोहा तथा लकड़ी का व्यापार करने वाला, आरा मशीन वाला, हार्डवेयर-लोहे का उत्तम व्यापारी होगा।
मेष राशि - सामाजिक कार्यों में मान प्रतिष्ठा एवं प्रभुत्व वृद्धि के योग अवश्य ही बनेंगे।
वृष राशि - धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, कार्य-कुशलता से संतोष अवश्य ही होगा।
मिथुन राशि - आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यवृत्ति में सुधार योजना फलीभूत होगी।
कर्क राशि - तनाव के पश्चात्, धन प्रयत्न होने की आशा, विवाद से बचें, कार्य अवरोध हो।
सिंह राशि - आरोप व असमंजस का वातावरण बना रहे, कार्य विफलता से बाधा होवें।
कन्या राशि - आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्य सिद्ध योजना बनायें, कार्य फलीभूत होवे।
तुला राशि - इष्टमित्र सुखवर्धक हो, अधिकारियों से मेल-मिलाप होगा, रुके कार्य बन ही जायेंगे।
वृश्चिक राशि - तनाव-क्लेश, अशांति, से बचियें, परिश्रम से सफलता के साधन अवश्य बनें।
धनु राशि - प्रगति में कुछ बाधाएं, कार्य कुशलता से संतोष तथा कार्य में सुधार होवें।
मकर राशि - स्त्रीवर्ग से हर्ष उल्लस, धनलाभ तथा आशानुकूल सफलता का हर्ष।
कुंभ राशि - मानसिक बेचैनी, उद्विघ्नता व्यर्थ कष्ट, असमंजस बना ही रहेगा तथा कार्य अवरोध होगा।
मीन राशि - दैनिक कार्य गति उत्तम, समृद्धि, कार्य कुशलता से संतोष तथा रुके कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।