YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

इंडोने‎शिया काम करने वाले वयस्कों को पहले देगा वैक्सीन  - इंडोने‎शिया का मानना है ‎कि इससे ज्यादा इम्यू‎निटी हा‎सिल कर अर्थव्यवस्था में लाया जा सकता है सुधार

इंडोने‎शिया काम करने वाले वयस्कों को पहले देगा वैक्सीन  - इंडोने‎शिया का मानना है ‎कि इससे ज्यादा इम्यू‎निटी हा‎सिल कर अर्थव्यवस्था में लाया जा सकता है सुधार

जकार्ता । इंडोनेशिया में कोविड-19 वैक्सीन देने की तैयारी शुरू हो चुकी है लेकिन उसकी योजना दूसरे देशों से अलग है। ज्यादातर देशों में वायरस की चपेट में आने के ज्यादा रिस्क वाले बुजुर्गों को वैक्सीन दी जा रही है। हालांकि, इंडोनेशिया ने फैसला किया है कि काम करने वाले वयस्कों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके जरिए तेजी से हर्ड इम्यूनिटी हासिल करने की कोशिश की जाएगी और साथ ही अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाया जाएगा। इंडोनेशिया के इस कदम पर पूरी दुनिया की निगाहें भी टिकी हैं। अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देश वैक्सीन देना शुरू कर चुके हैं। यहां बुजुर्गों को वैक्सीन पहले दी जा रही है जिन्हें सांस संबंधी बीमारी होने का खतरा ज्यादा है। इंडोनेशिया में चीन की ‎सिनोवेक बॉयोटेक की वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही है। उसका कहना है कि अभी बुजुर्गों पर वैक्सीन के असर का पर्याप्त डेटा नहीं मिला है। देश में क्लिनिकल ट्रायल 18-59 साल के लोगों पर जारी है। अभी बुजुर्गों को वैक्सीन देने के बारे में देश के ड्रग रेग्युलेटर फैसला करेंगे। ब्रिटेन और अमेरिका में Pfizer की वैक्सीन दी जा रही है जो सभी उम्र के लोगों पर असरदार है।
इंडोनेशिया ने चीनी कंपनी के साथ 12.5 करोड़ खुराकों की डील की है जिसमें से 30 लाख खुराकें पहुंचाई जा चुकी हैं। फाइजर की वैक्सीन देश में तीसरी तिमाही में पहुंच सकती है जबकि ऑक्सफर्ड की वैक्सीन दूसरी तिमाही में। ऑस्ट्रेलियन नैशनल यूनिवर्सिटी के प्रफेसर पीटर कॉलिगनॉन का कहना है कि इंडोनेशिया के प्लान से बीमारी फैलने की रफ्तार धीमी हो सकती है लेकिन मृत्युदर पर ज्यादा असर की संभावना नहीं है। वहीं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में यॉन्ग लू लिन स्कूल के प्रफेसर डेल फिशर का कहना है कि युवा वयस्क ज्यादा सक्रिय होते हैं, ज्यादा सामाजिक होते हैं और सफर भी ज्यादा करते हैं। ऐसे में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को कम किया जा सकता है। वहीं देश के स्वास्थ्य मंत्री बूडी गुनाडी का कहना है कि देश को हर्ड इम्यूनिटी हासिल करने के लिए 18.15 करोड़ लोगों को वैक्सिनेट करना होगा। उसे 42.7 करोड़ खुराकें चाहिए होंगी। हालांकि, हर्ड इम्यूनिटी पर और रिसर्च की जरूरत अभी है।
 

Related Posts