
शुभ संवत 2077, शाके 1942, सौम्य गोष्ठ, पौष शुक्ल पक्ष, शरद ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि तीज, शनिवासरे, शतभिषा नक्षत्रे, वरीयान योगे, विवकरणे, कुंभ की चंद्रमा, भद्रा रात्रि 7/52 तक विनायकी चौथ रोग स्नान मु.जातकर्म, नामाकरण अन्नप्रासन औषधि सेवन मुर्हूत वाहन क्रय विक्रय मुर्हूत तथा धान्य छेदन मुर्हूत पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान चपल चतुर स्वाभिमानी तथा उत्तम वृत्ति वाला कुशल अभिदानी उत्तम दानी व्यापारी तथा कुशल वक्ता अभिमानी शासक प्रशासक तथा कथा वाचक उत्तम कुल भूषण व्यवसायी तथा वक्ता अधिवक्ता होगा।
मेष- धन का व्यय संभंव हो तनाव पूर्ण वार्ता से बचियेगा कार्य का ध्यान रखे।
वृष- अधिकारियों के समर्थन से सफलता कार्य कुशलता से संतोष होवे कार्य करें।
मिथुन- चिन्ताएं कम हो सफलता के साधन जुटायें तथा शुभ समाचार अवश्य होगे।
कर्क- बड़े-बड़े लोगों से मेल मिलाप होवें तथा सुख समृद्धि के साधन अवश्य बनें।
सिंह- स्त्रीवर्ग से हर्ष उल्लास होवें भोग ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी कार्यगति उत्तम होगी।
कन्या- प्रतिष्ठा बाल-बाल बचें संघर्ष से अधिकारियों का भाग्य साथ अवश्य देवें।
तुला- कुटुम्ब और धन की चिन्ता बनी रहे परिश्रम से सोचे कार्य अवश्य ही बनेंगे।
वृश्चिक- प्रत्येक कार्य में बाधा क्लेश युक्त रखें स्थिति साम्यर्थ के योग अवश्य बनेंगे।
धनु- भावनायें विक्षुब्ध रखे दैनिक कार्यगति मंद रहे परिश्रम से कार्य अवश्य बनेंगे।
मकर- तनाव क्लेश व अशांति धन का व्यय मानसिक खिन्नता अवश्य ही बनेगा।
कुंभ- कार्य कुशलता से संतोष व्यावसायिक समृद्धि के साधन बनेगें कार्य बढ़ेगा।
मीन- कुटुम्ब के कार्यों में समय बीते तथा हर्ष प्रद समाचार अवश्य ही मिलेगा।