YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

जो बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले व्हाइट हाउस छोड़ देंगे ट्रंप 

जो बाइडन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले व्हाइट हाउस छोड़ देंगे ट्रंप 

वाशिंगटन । डोनाल्ड ट्रंप करीब 150 सालों के अमेरिकी इतिहास में पहले राष्ट्रपति बनने वाले हैं, जिन्हें अपने उत्तराधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में अपमानित होना पड़ा है। 20 जनवरी को जब जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ले रहे होंगे, तब उनके पूर्व अधिकारी डोनाल्ड ट्रंप बहुत दूर जा चुके होंगे। सूत्रों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अपने उत्तराधिकारी बाइडन के शपथ ग्रहण से पहले व्हाइट हाउस छोड़ कर चले जाएंगे। व्हाइड हाउस के अधिकारी ने नाम ना लिए जाने की शर्त पर कहा कि वे फ्लोरिडा के मार-अ-लागो गोल्फ क्लब में रहने चले जाएंगे। यह उनका व्हाइट हाउस के बाद लीगज रेजीडेंस होगा। उन्होंने बताया कि वह बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उसी दिन दोपहर में वाशिंगठन छोड़कर फ्लोरिडा चले जाएंगे। 
 ट्रंप के समर्थकों ने 6 जनवरी को कैपिटल हिल बिल्डिंग में घुसकर खूब तोड़फोड़ की। भीड़ के दंगा मचाए जाने के चलते कांग्रेस की सदन में चल रही कार्रवाई को रोकना पड़ा। सदन में बाइडन को राष्ट्रपति बनाए जाने पर अंतिम मुहर लगाने को लेकर बहस चल रही थी। ट्रंप को लंबे समय तक कैपिटल हिल में दंगा भड़काने के लिए याद किया जाएगा। ट्रंप पर उनके चार साल के कार्यकाल में दो बार महाभियोग चलाया गया।
 

Related Posts