YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल 

राशिफल 

शुभ संवत 2077, शाके 1942, सौम्य गोष्ठ, पौष शुक्ल पक्ष, शरद ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि 15 पूर्णिमा, गुरुवासरे, पुष्य नक्षत्रे, प्रीतयोगे, विवकरणे, कर्क की चंद्रमा, भद्रा दो 12/35 पूर्णिमा क्रत, माघ स्नानदान क्रत यम नियम आरंभ मूल प्रारंभ रात्रि 3/43 उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी-हठी, योगी-भोगी, स्वेच्छाचारी, अपनी इच्छा से चलने वाला, सैनिक-सिपाही, बिग्रेडियर, कर्नल, प्रोफेसर, इंजीनियार, लेखापाल, अकाउंटेन्ट, कैशियर तथा प्रबंधक, कम्प्यूटर इंजीनियर, कम्प्यूटर ऑपरेटर , लिपिक होवेगा।
मेष राशि - मन में अशांति, किसी परेशानी से बचिये, कुटुम्ब की समस्याएं सुलझ जायेंगी।
वृष राशि - संवेदनशील होने से बचिये नहीं तो अपने किये पर पक्षताना पड़ेगा, ध्यान रखें।
मिथुन राशि - मानसिक कार्य में सफलता तथा सहयोग, संतोष होगा, धन लाभ होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे।
कर्क राशि - विरोधियों का समर्थन फलप्रद होगा, शुभ कार्य के योग अवश्य ही बनेंगे, ध्यान रखें।
सिंह राशि - व्यवसायिक क्षमता अनुकूल रहे, कार्य स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण बना रहेगा, ध्यान रखें।
कन्या राशि - सामाजिक कार्य कुशलता से संतोष होगा, पराक्रम एवं समृद्धि के योग बनेंगे।
तुला राशि - अधिकारी वर्ग से विशेष समर्थन फलप्रद होगा, रुके कार्य अवश्य ही बन जायेंगे।
वृश्चिक राशि - धन लाभ, कार्य-कुशलता से संतोष होगा, पराक्रम एवं समृद्धि के योग बन जायेंगे।
धनु राशि - स्त्री शरीर चिन्ता, विवाद ग्रस्त होने से बचिये, रुके कार्य बनने के योग बनेंगे।
मकर राशि - मनोबल-उत्साह वर्धक होगा, दैनिक कार्यगति में सफलता अवश्य ही मिल जायेगी।
कुंभ राशि - कार्य-व्यवसाय में उत्तेजना, धन का व्यय तथा शक्ति निष्फल अवश्य होगी।
मीन राशि - अधिकारी वर्ग का समर्थन फलप्रद होगा, सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 

Related Posts