YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 टोकामाची में होती है 5 मीटर से ज्यादा बर्फबारी -फिर नहीं थमता जापान का यह शहर 

 टोकामाची में होती है 5 मीटर से ज्यादा बर्फबारी -फिर नहीं थमता जापान का यह शहर 

टोक्यो । जापान के निगाता प्रांत के टोकामाची शहर में हर साल 5 मीटर तक बर्फबारी होती है मुश्किलें इतनी कि आप सोच नहीं सकते हैं। लेकिन 53 हजार की आबादी वाले इस शहर के लोग तल्लीन होकर अपने घरों के ऊपर पड़े बर्फ को हटाने में मशगूल रहते हैं। मजाल है कि बर्फबारी के कारण यहां स्कूल, दुकानें या अन्य चीजें ठहर जाएं। 
टोकामाची का अंग्रेजी अर्थ 'टेन डे डाउन' होता है। आखिर इस शहर का यह नाम क्यों पड़ा। तो इसकी भी एक कहानी है। बहुत समय पहले से हर महीने के 10वें दिन इस शहर में एक बाजार लगता था। बाद में इस शहर में कवानिशी, मतासुदी, मोतसुनयामा और नकोस्टा को मिला दिया गया। बावजूद इस शहर का नाम नहीं बदला और यह अभी टोकामाची के नाम से ही जाना जाता है। टोकामाची शहर की टोक्यो से 200 किलोमीटर दूरी है। यहां के लोग बुलेट ट्रेन के जरिए राजधानी टोक्यो केवल 2 घंटे में पहुंच जाते हैं।  समुद्र किनारे बसे जापान के इस शहर में मौसम अलग-अलग तरह का होता है।
 ठंड के वक्त यहां जमकर बर्फबारी होती है। टोकामाची के निचले इलाकों में 3 मीटर से ज्यादा बर्फबारी होती है जबकि पहाड़ी इलाकों में 5 मीटर तक बर्फबारी होती है।इस शहर में बेहद खूबसूरत जगहें और शानदार नजारे हैं। हरियाली से लक दक तोकामाची शहर में शिनानो नदी बहती है जो जापान के उत्तर से सेंट्रल रीजन तक बहती है। शहर में देखने के लिए पहाड़ से लेकर हरियाली तक सबकुछ मिल जाती है। बस आपको केवल यहां जाने के लिए वक्त निकालना होगा।
 

Related Posts