YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

प्रियंका क्यों कर रही हैं पति निक जोनस की तारीफ?

प्रियंका क्यों कर रही हैं पति निक जोनस की तारीफ?

अपने दमदार अभिनय के जरिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी करके अमेरिकी सिंगर निक जोनस की हो चुकी हैं। बावजूद इसके दोनों ही एक-दूसरे के रिश्ते पर खुलकर बात करते नजर नहीं आते हैं। जो लोग यह समझते हैं, उन्हें बतलाना होगा कि हाल ही में अमेरिकन चैट शो पर प्रियंका ने तो निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की थी। उन्होंने बातोंबातों में यह भी बताया कि क्या वजह है कि उनका और निक का रिश्ता इतना सहज नजर आता है। प्रियंका ने जो कहा वह ऐसा प्रतीत हुआ मानों वो समाज को समझाने की कोशिश कर रही हैं। दरअसल प्रियंका ने कहा कि 'पति और बॉयफ्रेंड में बहुत अंतर होता है। यह अलग बात है कि मुझे वो फर्क कभी नजर नहीं आया।  एक अच्छे इंसान से विवाह बंधन में बंधना बहुत अच्छी बात है।' गौरतलब है कि पिछले साल ही प्रियंका ने निक के साथ राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन में सात फेरे लिए थे। यह शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ ही क्रिश्चियन परंपरा से भी संपन्न कराई गई थी। प्रियंका ने शादी के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनका और निक का परिवार बड़ा है और इतने सारे लोगों को किसी अन्य जगह ले जाना और बाकी इंतजाम करना किसी बड़ी समस्या से कम नहीं था। ऐसे में भारत में शादी करने का विचार निक को आया और उन्होंने कहा कि तुम्हें यह नहीं लगता कि दुल्हन को उसके घर से मुझे लेकर आना चाहिए। निक की इस बात से प्रियंका काफी प्रभावित हुईं, जिस कारण आज तक वो उनकी तारीफ करती देखी जा रही हैं। 
 

Related Posts