YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

हर रोज मेकअप से होता है नुकसान 

हर रोज मेकअप से होता है नुकसान 

अगर आप हर दिन मेकअप करती हैं तो यह नुकसानदेह हो सकता है। इससे प्राकृतिक संदुरता नष्ट को सकती है। 
क्‍या सुंदर दिखने के लिए आप भी हर रोज मेकअप करती हैं? खास मौकों पर तो हम सभी मेकअप करते हैं पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हर रोज मेकअप करते हैं। अगर सही तरीके से मेकअप किया जाए तो स्क‍िन को बहुत अधिक नुकसान नहीं होता है पर गलत तरीके से मेकअप करने पर त्वचा बहुत जल्दी खराब हो जाती है।  इसके अलावा आप कैसे प्रोडक्ट यूज करते हैं, इस बात से भी बहुत फर्क पड़ता है। 
रोजाना मेकअप करना सही नहीं है।  रोजाना मेकअप करने से त्वचा का प्राकृतिक निखार खो जाता है। साथ ही कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है। त्वचा विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना मेकअप करने वालों को कई परेशानियां हो सकती है। जो लोग बहुत ज्यादा मसकारा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अक्सर इस प्रॉब्लम को फेस करना पड़ता है।  बहुत अधिक मसकारा यूज करने वालों की पलकें झड़ना शुरू हो जाती हैं। बहुत अधिक आई मेकअप करने वालों की आंखें जल्दी ही सूखी हो जाती हैं।  इससे आंखों में हर समय जलन बनी रहती है। खुजली होती है और भारीपन भी रहता है। मेकअप करने से त्वचा से पसीना नहीं आ पाता और वह तैलीय हो जाती है। बहुत अधिक मेकअप करने से पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।  कई बार इसके चलते मुंहासों की समस्या हो जाती है। कई बार बहुत अधिक मेकअप करने से एलर्जी हो जाती है।  कई बार इसकी वजह से चेहरे पर लाल निशान भी बन जाते हैं।
 

Related Posts