YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल 

राशिफल 

शुभ संवत 2077, शाके 1942, सौम्य गोष्ठ, माघ कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु अस्त पश्चिमें, शुक्रोदय पूर्वे तिथि सप्तमी, गुरुवासरे, स्वाति नक्षत्रे, गंडयोगे, वलकरणे, तुला की चंद्रमा, जातकर्म, नामाकरण, अन्नप्रासन, सूती स्नान, औषधि सेवन, व्यापार, क्रय विक्रय मुर्हूत, धान्य छेदन मुर्हूत पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल......
आज जन्म लिया बालक बड़ा ही उद्यमी, धनीमानी, जिद्दी-हठी, स्वाभीमानी, वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, सफल समाज का पोषक तथा युग प्रवर्तक, समय के साथ चलने वाला, तांत्रिक-मांत्रिक, जोगी होगा।
मेष राशि -कार्यकुशनलता से संतोष, कुटुम्ब में सामान्य क्लेश अवश्य ही होगा।
वृष राशि - इष्ट मित्रों से सुख, अधिकारियों से मेल मिलाफ होगा, जो लाभकारी होगा।
मिथुन राशि - कार्य व्यवस्था अनुकूल होगी, सफलता के साधन जुटायें, कार्य बनें।
कर्क राशि -मनोवृत्ति उद्यमी बनायें रखे, तनाव क्लेश से हानि संभव।
सिंह राशि - समय नष्ट हो, व्यवसायिक गति मंद असमंजस की स्थिति में सुधार होवे।
कन्या राशि - आर्थिक योजना सफल होगी, व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि - धन का व्यय, व्यर्थ परिश्रम से हानि होगी, तथा अर्थ व्यय अवश्य होगा।
वृश्चिक राशि - स्त्री वर्ग से क्लेश व अशांति तथा विघटनकारी तत्व परेशान करेंगे।
धनु राशि - कुटुम्ब की समस्याएं सुलझे तथा धन का व्यय, व्यर्थ भ्रमण होवे।
मकर राशि - कार्य व्यवस्था छिन्न-भिन्न होवे, व्यवसाय गति मध्यम, कार्य अवरोध।
कुंभ राशि - दैनिककार्य गति में सुधार, चिन्ताएं कम हो तथा कार्य सफल अवश्य होवें।
मीन राशि - मनोबल उत्साहवर्धक होवे तथा कार्यगति अनुकूल बनी ही रहेगी, ध्यान देवे।
 

Related Posts