YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर के लुक की होने लगी चर्चा

फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर के लुक की होने लगी चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सिर्फ मलाइका की वजह से नहीं बल्कि इन द‍िनों फिल्म पानीपत को लेकर भी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले ही अर्जुन कपूर ने फिल्म का फस्ट लुक शेयर किया था, जो कि उनका र‍ियल लुक नहीं था। दरअसल उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए बतौर कैप्शन लिख दिया था कि यह है मेरा पानीपत का लुक। इसके बाद जैसा कि होता अया है, तस्वीर को लाइक किया जाने लगा और शेयर करने का भी सिलसिला शुरु हो गया, वहीं काफी चर्चा में तस्वीर आ गई। इसी बीच तस्वीर को लेकर मलाइका अरोड़ा ने जो कमेंट किया वह भी चर्चा में आ गया। यहां आपको बतला दें कि मलाइका ने अर्जुन की तस्वीर पर हंसता हुआ इमोजी शेयर किया और तस्वीर को क्यूट बता दिया। जहां तक फिल्म की बात है तो अर्जुन कपूर की यह पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में अर्जुन कपूर के फिल्म में लुक को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं और फैंस भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर के साथ ही संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम रोल अदा करते देखे जाएंगे। वैसे तो घुड़सवारी करते हुए अर्जुन कपूर और कृति सेनन की तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके लुक को लेकर गर्मा-गर्म बहस जारी है, जिसमें मलाइका अरोड़ा ने तड़का लगाने का काम किया है। सूत्र बता रहे हैं कि बहुत जल्द मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि रिश्तों को लेकर मलाइका और अर्जुन कुछ भी कहने का तैयार नहीं हैं। 
 

Related Posts