YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल 

राशिफल 

शुभ संवत 2077, शाके 1942, सौम्य गोष्ठ, माघ शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु अस्त पश्चिमें, शुक्रास्त पूर्वे तिथि तीज, रविवासरे, पू.भाद्रपद नक्षत्रे, सिद्ध योगे, तैतिलकरणे, मीन की चंद्रमा, शस्त्र निर्वाण धान्य छेदन मुर्हूत, उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल......
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चतुर, चंचल, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, अपनी चलाने वाला, लकड़ी का व्यापारी, आरा मशीन वाला तथा वाहन चलाने वाला, ट्रक-बस का मालिक तथा वाडी निर्माणकर्त्ता, कुशल ड्राईवर होगा।
मेष राशि - कुटुम्ब में तनाव-क्लेश व अशांति, व्यर्थ धन का व्यय, पीड़ा, हानि हो।
वृष राशि - इष्ट मित्रों से सुख, अधिकारियों से मेल-मिलाप तथा स्थिति लाभप्रद बनी ही रहेगी।
मिथुन राशि - कार्य-व्यवस्था अनुकूल हो, सफलता के साधन जुटायें तथा कार्य अवश्य बने।
कर्क राशि - मनोवृत्ति सुन्दर बनाये रखें, तनाव-क्लेश व हानि संभावित होगी ध्यान रखें।
सिंह राशि - समय नष्ट न करें, व्यवसाय गति मंद हो, असमंजस की स्थिति बनी ही रहेगी।
कन्या राशि - आर्थिक योजना सफल हो, व्यावसायिक क्षमता अवश्य बनेगी, कार्य का ध्यान रखें।
तुला राशि - धन का व्यय, व्यर्थ परिश्रम से हानि, मानसिक-उद्विघ्नता से बच कर चलें।
वृश्चिक राशि - स्त्री के कार्य से क्लेश व हानि, विघटनकारी तत्व आपको परेशान अवश्य करेंगे।
धनु राशि - कुटुम्ब की समस्या सुलझें, धन का व्यय होगा, व्यर्थ भ्रमण से बचें।
मकर राशि - अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न होवे, कार्य-व्यवसाय गति मंद होगी, ध्यान दें।
कुंभ राशि - दैनिक कार्य गति में सुधार, चिन्ताएं कम होंगी, सफलता मिलेगी, ध्यान दें।
मीन राशि - मनोबल उत्साहवर्धक होवे, कार्यगति अनुकूल अवश्य ही बनेगी।
 

Related Posts