
सिडनी । तस्मानिया में एक बच्चे के खिलौने में एक विशालकाय मकड़ी मिली है। यह भीमकाय मकड़ी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। यह मकड़ी खिलौने में अपने अंडे के ऊपर आराम से बैठी हुई थी। गनीमत यह थी कि बच्चे से पहले एक महिला की नजर उस मकड़ी पर पड़ी। उसने इस डरावनी मकड़ी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोगों का ध्यान इसकी ओर गया।
महिला का नाम ब्रुक थोरपे बताया जाता है। जिसने इस मकड़ी की तस्वीर को फेसबुक पर बने ऑस्ट्रेलियन स्पाइडर आईडेंटिफिकिशेन पेज पर शेयर किया। महिला ने लिखा कि इस छोटी मम्मा को उसके बच्चे के साथ देखा। लोकेशन: कलगुरली, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया। थोरपे ने बताया कि यह मकड़ी उसके भतीजे के खिलौने में छिपी हुई थी। ऑस्ट्रेलियन स्पाइडर आईडेंटिफिकिशेन ने इस मकड़ी की पहचान एक गुस्सैल शिकारी के रूप में की है। इस प्रजाति की मादा मकड़ी एक थैले का निर्माण करती है, जिसमें वह 200 अंडो तक को रख सकती है। यह लगभग 3 हफ्ते तक अपनी अंडों से भरी थैली की रखवाली करती है। ऑस्ट्रेलियन स्पाइडर आईडेंटिफिकिशेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप इस मकड़ी के हमले से बचना चाहते हैं तो इसे परेशान न करें।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप अपने अनोखे जैव विविधता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां कुछ ऐसे भी जीव पाए जाते हैं जो दिखने में तो छोटे लेकिन बहुत ही आक्रामक और घातक होते हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई मकड़ियां प्रमुख हैं। कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने आठ सिरों वाली अनोखी मकड़ी की खोज की थी। 'बैकयार्ड जूलॉजी' के विशेषज्ञों ने इस इस मकड़ी को जोटस ब्रशेड जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति बताया था। अभी तक मकड़ी के इस प्रजाति का नामकरण नहीं हो पाया है। मकड़ियों के जानकार जोसेऱ शुबर्ट ने बताया कि जैसे ही म्यूजियम विक्टोरिया की लैब दोबारा खुलेगी, वैसे ही मकड़ी का औपचारिक रूप से नामकरण किया जाएगा और इससे जुड़ा विवरण शेयर किया जाएगा।