YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

दीपिका ने रणवीर सिंह के लिए पकाए रसम चावल -रणबीर दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानते हैं खुद को

दीपिका ने रणवीर सिंह के लिए पकाए रसम चावल  -रणबीर दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानते हैं खुद को

हाल में बालीवुड स्टार रणवीर सिंह ने यह खुलासा किया कि दीपिका पादुकोण अपने हाथों से उन्हें क्या बनाकर खिलाती हैं। रणवीर ने बताया कि तब उनकी जिंदगी बन गई जब दीपिका ने उनके लिए रसम चावल पकाए थे। इसके बाद रणवीर सिंह शर्माते हुए मुस्कुराने लगे।हाल में रणवीर सिंह ने यह माना था कि दीपिका से शादी होने के बाद वह खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानते हैं। जब रणवीर से यह पूछा गया कि उनकी अजीब स्टाइल और नए अवतार के बारे में दीपिका का क्या कहना है तो रणवीर ने कहा कि अब दीपिका को अब उनकी इन अजीब स्टाइल्स की आदत पड़ चुकी है। रणवीर के मुताबिक, दीपिका को उनकी आदत जरूर पड़ चुकी है लेकिन उनकी एक ही शिकायत है कि दीपिका का कहती हैं, 'तुम हर 6 महीने में अलग आदमी बन जाते हो।' बता दें कि पिछले साल नवंबर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की थी और इसके बाद इस कपल ने बेंगलुरु और मुंबई में 3 रिसेप्शन पार्टी दी थीं। यहां बता दें कि आज की तारीख में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलिवुड के सबसे चर्चित कपल माने जाते हैं। जब से इस कपल की शादी हुई है तभी से किसी न किसी कारण ये दोनों खबरों में बने रहते हैं। 

Related Posts