YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

करीना को मेकअप लुक में देखना तैमूर को पसंद नहीं -पिता सैफअली खान ने किया खुलासा

करीना को मेकअप लुक में देखना तैमूर को पसंद नहीं -पिता सैफअली खान ने किया खुलासा

एक इंटरव्यू के दौरान बालीवुड अभिनेता सैफअली खान ने बताया कि, वह जब भी अपने लुक्स को बदलते हैं और तैमूर उन्हें देखता है तो उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन ऐसा करीना के बारे में नहीं कहा जा सकता। सैफ ने कहा कि उन्हें लगता है कि करीना कपूर को मेकअप लुक में देखना तैमूर को पसंद नहीं। वहीं सैफ चाहे लुक कैसा भी रख लें तैमूर कोई अलग रिऐक्शन नहीं देता। ऐक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान से काफी प्यार करते हैं। तैमूर को अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग के सेट पर या हॉलिडे के दौरान मस्ती करते हुए देखा जाता है। हालांकि, करीना से जुड़ी एक चीज तैमूर को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस बारे में सैफ अली खान ने हाल ही में बात की। मालूम हो कि सैफ अली खान 'तनाजी: द अनसंग वॉरियर' और 'रेस 4' में नजर आएंगे। फिल्म 'तनाजी: द अनसंग वॉरियर' की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन और सुनिल शेट्टी जैसे बड़े सितारों को कास्ट किया गया है। यह मूवी इस साल 22 नवंबर को रिलीज की जाएगी। करीना कपूर के वर्क फ्रंट करें तो वह जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवानी अहम रोल निभाते दिखेंगे। इसके साथ ही वह करण जौहर कि फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और विकी कौशल को लिया गया है। 

Related Posts