YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 कृषि कानूनों के खिलाफ 26 को किसानों का ग्लोबल वेबीनार -दुनियाभर के किसान नेता शामिल होंगे

 कृषि कानूनों के खिलाफ 26 को किसानों का ग्लोबल वेबीनार -दुनियाभर के किसान नेता शामिल होंगे

नई दिल्ली । कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबीनार करेंगे। यह शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल हो रहे हैं। वेबीनार में तीनों कृषि कानून का किसानों पर असर विषय पर चर्चा होगी।
किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर कार्यक्रम की पूरी जानकारी शेयर की गई है। वेबीनार के लिए कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, मेलबर्न और ब्रिटेन का भी समय शेयर किया गया है। वेबीनार में आम लोग भी सवाल-जवाब पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भी जारी की गई है।
8 मार्च को मध्यप्रदेश में रैली करेंगे टिकैत
किसान कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत 8 मार्च को मध्यप्रदेश में रैली करेंगे। इस दौरान वे 3 जिलों श्योरपुर, रीवा और देवास जाएंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।
अनूपपुर में टिकैत के खिलाफ अरेस्ट वारंट पेंडिंग
अनूपपुर के एसपी मंगीलाल सोलंकी ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ एक मामले में वारंट जारी हुआ था जो अब तक पेंडिंग है। दरअसल, 2012 में अनूपपुर जिले के जैतारी इलाके में एक पावर प्लांट के खिलाफ हुए प्रदर्शन में टिकैत शामिल हुए थे। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में टिकैत समेत 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों बाद टिकैत को जमानत मिल गई थी। उन्हें 2016 में कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जो अब तक पेंडिंग है।
 

Related Posts