YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

राहुल गांधी का आरोप, मोदी सरकार चुनी हुई सरकार को गिराती है 

राहुल गांधी का आरोप, मोदी सरकार चुनी हुई सरकार को गिराती है 

वायनाड । पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने उपराज्यपाल टी सौंदरराजन को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल मलप्पुरम में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधकर चुनी हुई सरकारों को गिराने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि वहां एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं। 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है और चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना है। लेकिन वहां सच का सामना करने से बच नहीं सकते हैं।उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली में एक सरकार (केंद्र सरकार) है जो अपनी इच्छा और ताकत न्यायपालिका पर थोप रही है। सरकार न्यायपालिका को वहां नहीं करने दे रही है जो उसे करना चाहिए और ऐसा सिर्फ न्यायपालिका के साथ ही नहीं है, बल्कि हमें लोकसभा और राज्यसभा में भी चर्चा नहीं करने दिया जाता है।
 

Related Posts