YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) मालदीव पहुंची ‎बिपाशा

(रंगसंसार) मालदीव पहुंची ‎बिपाशा

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव पहुंची हैं। उन्होंने अपने प‎ति करण सिंह ग्रोवर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। वह लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसके अलावा तस्वीरों में ऐक्ट्रेस के पति भी स्टाइल में नजर आए हैं। बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से भले काफी दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव नजर आती हैं। बिपाशा बसु के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर फैंस तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म "अलोन" में नजर आई थीं। इस फिल्म के सेट पर उनकी करण सिंह ग्रोवर से मुलाकात हुई थी। शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक-दूसरे के करीब आए। इसके बाद 30 अप्रैल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली।

Related Posts