YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

प्रियंका की ताजा सक्रियता से कांग्रेस को मिल सकता है पुनर्जीवन

 प्रियंका की ताजा सक्रियता से कांग्रेस को मिल सकता है पुनर्जीवन

आर्थिक तंगी से जूझ रही कांग्रेस को प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से संजीवनी मिल सकती है। विदेश नीति से जुड़ी अमेरिका की एक लोकप्रिय पत्रिका ने कहा है कि प्रियंका वाड्रा के कांग्रेस महासचिव बनने से पार्टी को नवजीवन मिलेगा और भाजपा की तुलना में धन एवं संसाधन के अंतर को पाटने में मदद मिलेगी। प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका के लेख के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की नई प्रचारक भले ही वास्तव में चुनाव नहीं लड़ें, लेकिन वह ऐसे देश में पार्टी के वित्तपोषण संबंधी अंतर को कम कर सकती हैं, जहां चुनाव जीतने के लिए बहुत धन की आवश्यकता होती है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पिछले महीने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया था। प्रियंका ने एक दिन पहले ही 'मिशन यूपी' की शुरुआत की थी।
पत्रिका के मुताबिक प्रियंका के राजनीति में औपचारिक प्रवेश से पार्टी में जोश आया है, जिसकी उसे बहुत आवश्यकता थी। इससे पार्टी को धन जुटाने में भी मदद मिलेगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय राजनीति में आने के बाद से ही मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। 
ट्विटर पर उनकी एंट्री ने सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा खलबली मचा दी है। प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि हाल ही में बसपा प्रमुख भी ट्विटर पर आई हैं और अपनी सक्रियता तेज कर चुकी हैं. अगर मायावती और प्रियंका गांधी के ट्विटर पर आने की घटना की तुलना की जाए तो आप पाएंगे कि प्रियंका गांधी की ट्विटर पर लोकप्रयिता मायावती की तुलना में काफी अधिक है। 

Related Posts