YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) "तारिणी" से  डेब्यू कर रही आरुषि

(रंगसंसार) "तारिणी" से  डेब्यू कर रही आरुषि

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल "निशंक" की बेटी आरुषि निशंक ‎फिल्म "तारिणी" से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। यह ‎फिल्म नेवी की महिला अफसरों की बहादुरी ‎दिखाई जाएगी।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने यह घोषणा की। दरअसल, 19 सितंबर 2017 को वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी। स्वाति, एस। विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका आईएनएस तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं। इस अभियान में लगभग 254 दिन लगे। इसके साथ इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया। 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और दक्षिण अफ्रीका होते हुए महिला अफसर गोवा पहुंचीं। मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका में सवार होकर इन छह महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नो में भी अपना नाम दर्ज कर लिया।

Related Posts