YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार)  मां के हाथ से बना स्वेटर पहने हुए नजर आईं प्रियंका

(रंगसंसार)  मां के हाथ से बना स्वेटर पहने हुए नजर आईं प्रियंका

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास सोशल मी‎डिया पर काफी ए‎क्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मी‎डिया पर अपने फोटो और वी‎डियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ‎‎प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां मधु चोपड़ा द्वारा बुना हुआ स्वेटर पहने हुए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कहा ‎कि यह उनका परिवार का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। इस तस्वीर में वह सफेद टर्टलनेक स्वेटर और काली पैंट पहने नजर आ रही हैं। वह अपने बालों को बांधे हुए लुक को पूरा करती हैं। प्रियंका ने कैप्शन के रूप में लिखा ‎कि "मेरी मां ने मेरे लिए यह स्वेटर बुना है, जबकि वह यहां लंदन में हैं। मेरा परिवार मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद है।" इंस्टाग्राम पर शेयर इस तस्वीर को अब तक 12 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। अ‎भिनय की बता करें तो प्रियंका ने हाल ही में रिलीज हुई डिजिटल फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में अभिनय किया है। रमिन बहारानी के निर्देशन में आदर्श गौरव और राजकुमार राव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Posts