YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

म्यांमार में सेना की क्रूरता जारी, 138 प्रदर्शनकारियों की मौत, दुनिया कर रही निंदा

म्यांमार में सेना की क्रूरता जारी, 138 प्रदर्शनकारियों की मौत, दुनिया कर रही निंदा

यंगून । वैश्विक निगरानी की शीर्ष संस्था संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा कि म्यांमार में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कम से कम 138 लोगों की मौत हो गई है। विश्व निकाय के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि इनमें से 38 लोग रविवार को मारे गए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ की जा रही हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने हिंसा की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, चीन और ब्रिटेन ने हिंसा की निंदा की है जबकि म्यांमार का सैन्य प्रशासन नरम होता नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने भी हार नहीं मानी है। रविवार को तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बावजूद सोमवार को एक बार फिर लोग सड़कों पर उतरे और फिर से हिंसा का शिकार बने।
म्यांमार में सत्तारूढ़ जुंटा (सैन्य शासन) ने देश के सबसे बड़े शहर यांगून की छह टाउनशिप में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। असैन्य सरकार का तख्ता पलट करने के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को काबू करने के लिए की जा रही सख्त कार्रवाई और दर्जनों प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के बाद जुंटा शासन ने यह कदम उठाया है। वहीं प्रदर्शनकारियों का गुस्सा चीनी प्रतिष्ठानों पर उतर रहा है। म्‍यांमार की सेना को अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिबंधों से बचाने में लगे चीन के खिलाफ लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों का गुस्‍सा बुरी तरह से भड़क उठा है।
 

Related Posts