YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

गुजरात में अभी भी चल रहे हैं 1000 और 500 के नोट कार से साडे तीन करोड़ रुपए के प्रतिबंधित नोट बरामद

गुजरात में अभी भी चल रहे हैं 1000 और 500 के नोट कार से साडे तीन करोड़ रुपए के प्रतिबंधित नोट बरामद

गुजरात पुलिस ने नवसारी जिले से 4 लोगों को एक कार से 3.50 करोड़ रुपए के प्रतिबंधित नोट ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। रविवार की रात मुंबई से एक कार नवसारी की तरफ आ रही थी। पुलिस ने उसे बिलमोरा इलाके पर रोका कार की तलाशी लेने पर 500 रुपये के 43400 नोट और 1000 वाले 13432 नोट पुलिस ने बरामद किए। 1000 और 500 के नोट मिलाकर 3 करोड़ 50 लाख रुपए की प्रतिबंधित करेंसी पुलिस ने जप्त की।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात में अभी भी प्रतिबंधित नोटों का कारोबार चल रहा है। 50 से 80 फ़ीसदी तक में गुजरात में यह नोट बदले जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts