YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) "सईयां मिला है लड़कईयां" ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

(रंगसंसार) "सईयां मिला है लड़कईयां" ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने एक बार फिर लोगों ने यूट्यूब पर धमाल मचा ‎दिया है। प्रियंका सिंह का नया गाना "सईयां मिला है लड़कईयां" रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री नीलम गिरी की शोख अदाओं को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को नीलम गिरी के ऊपर फिल्माया गया है। इस गाने को वल्र्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। प्रियंका सिंह ने "सईयां मिला है लड़कईयां" को अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने के लोगों के पसंद किए जाने से उत्साहित अभिनेत्री नीलम ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा ‎कि प्रियंका के गाए गाने पर परफॉर्म करने में काफी मजा आता है। उनकी खनकदार आवाज लोगों को पसंद आती है। 
 

Related Posts