YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

स्विस महिला सैनिक नहीं पहनेंगी पुरुषों के अंडरवियर

स्विस महिला सैनिक नहीं पहनेंगी पुरुषों के अंडरवियर

बर्न  । दुनिया के विकसित देशों में माने जाने वाले स्विट्जरलैंड में सेना में तैनात महिला सैनिकों को पुरुषों के अंडरगारमेंट पहनना पड़ता है। अब लंबे समय बाद स्विट्जरलैंड सरकार इस व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। स्विट्जरलैंड में सेना में मौजूद महिला सैनिकों को पुरुषों के ही अंडरवियर पहनना पड़ते हैं और यह व्यवस्था देश में बीते कई सालों से चली आ रही है। लेकिन अब स्विट्जरलैंड में जैसे-जैसे सेना में महिला सैनिकों की भागीदारी बढ़ते जा रही है तो इसमें बदलाव की मांग भी होने लगी थी और अब हाल ही में स्विट्जरलैंड सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
स्विट्जरलैंड में अब बदलेगी व्यवस्था
सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद स्विट्जरलैंड में पहली बार महिला सैनिकों को महिलाओं के अंडरवियर पहनने के लिए दिए जाएंगें क्योंकि आर्मी में अधिक महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। फिलहाल महिला सैनिकों को पुरुषों के अंडरवियर के दिए जाते हैं लेकिन अब गर्म और ठंडे मौसम के लिए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स के दो अलग-अलग सेटों का परीक्षण अगले महीने से शुरू होने वाला है। स्विट्जरलैंड की सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सेना के उपकरण और वर्दी महिलाओं की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए बहुत कम थे या ना के बराबर थे, लेकिन अब जैसे-जैसे सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है तो इसमें भी बदलाव किया जा रहा है। सेना ने कहा कि आर्मी द्वारा उपलब्ध होने वाले कपड़े और कुछ चीजें अब पूरी तरह बीते दौर की बात हो चुकी है। इसका आधुनिकीकरण करते हुए अब महिला सैनिकों को अलग से कपड़े और उपकरण दिए जाएंगे। सेना ने जल्द ही अधिक महिला भर्तियों को आकर्षित करने की घोषणा के बाद अंडरवियर के इस नियम में बदलाव करने के घोषणा की है।
 

Related Posts