YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

 पुतिन ने खुद को 2036 तक राष्ट्रपति पद की दौड़ में बने रहने की योग्यता प्रदान की 

 पुतिन ने खुद को 2036 तक राष्ट्रपति पद की दौड़ में बने रहने की योग्यता प्रदान की 


मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद को  2036 तक राष्ट्रपति पद की दौड़ में बने रहने की योग्यता प्रदान कर दी है। इस कदम के जरिए पिछले साल संवैधानिक बदलाव के लिए हुए मतदान में प्राप्त समर्थन को पुतिन के ही हस्ताक्षर से औपचारिक रूप दिया गया।
पुतिन द्वारा हस्ताक्षर किए गए संबंधित कानून की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गयी। दो दशकों से भी अधिक समय तक सत्ता पर काबिज रहने वाले 68 वर्षीय पुतिन ने कहा कि वह 2024 में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस बारे में विचार करेंगे कि उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा मैदान में उतरना है या नहीं।
 

Related Posts