YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आर्टिकल

राशिफल 

राशिफल 

शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, चैत्र कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रास्त पूर्वे तिथि तीज, गुरुवासरे, कृतिका नक्षत्रे, आद्रयोगे, गरकरणे, वृष की चंद्रमा, भद्रा रात्रि 2/35 अरुन्धती क्रत, भाग्य सुन्दरी गज गौरी, दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, कामी, योगी-भोगी, धनी होगा।
मेष राशि :- कार्यकुशलता एवं समृद्धि के योग फलप्रद हों तथा रुके कार्य अवश्य बनेंगे।
वृष राशि :- कार्य तत्परता से लाभ एवं इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे तथा कार्यों में ध्यान अवश्य दें।
मिथुन राशि :- व्यावसायिक क्षमता में वृद्धि, कार्यकुशलता से संतोष होगा, बिगड़े कार्य बनेंगे।
कर्क राशि :- सोच-समझकर शक्ति लगायें अन्यथा कुछ विभ्रम-विकार, क्लेश, मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि :- समय अनुकूल नहीं, विशेष कार्य स्थगित रखें, लेनदेन में हानि होगी, ध्यान दें।
कन्या राशि :- मानसिक विभ्रम, किसी आरोप में फंस सकते हैं, सतर्कता से कार्य बना लें।
तुला राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, बिगड़े कार्य बनेंगे तथा कार्य-संतोष अवश्य ही होगा।
वृश्चिक राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, योजनायें फलीभूत होंगी तथा व्यावसाय में ध्यान दें।
धनु राशि :- सफलता के साधन जुटायें, धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा।
मकर राशि :- आरोप क्लेश, असमंजस, धन का लाभ एवं सफलता का हर्ष अवश्य होगा।
कुंभ राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हो, स्त्री शरीर कष्ट तथा मित्र चिन्ता दु:ख होवे।
मीन राशि :- इष्ट-मित्र सहायक रहें, दैनिक कार्यगति में अनुकूलता के योग बनेंगे।
 

Related Posts