YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) फातिमा सना शेख ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

(रंग संसार) फातिमा सना शेख ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' जैसी फिल्मों में नजर आईं फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, "सोशल मीडिया से एक ब्रेक ले रही हूं। दोस्तों सुरक्षित रहिए।" फातिमा हाल ही में चार शॉर्ट फिल्मों को मिलाकर बनाई गई एंथोलॉजी 'अजीब दास्तांस' में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बीते दिनों खुलासा किया था कि वे टॉक्सिक रिलेशनशिप्स में रह चुकी हैं। फातिमा ने कहा था कि जब आप ऐसे रिश्ते में होते हैं तो बहुत कुछ मुश्किल हो जाता है।

Related Posts