YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 भाजपा सांसद की धमकी-मुख्यमंत्री को भी दिल्ली आना होगा

 भाजपा सांसद की धमकी-मुख्यमंत्री को भी दिल्ली आना होगा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सियासी हिंसा शुरू हो गई है। नतीजे वाले दिन ही कोलकाता में भाजपा के दफ्तर में आग लगा दी गई थी। सोमवार को भी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या की खबर है। इस बीच पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने विवादित बयान दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तृणमूल के नेताओं को भी दिल्ली आना है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा। कार्यकर्ताओं की गाडिय़ां तोड़ीं। उपद्रवी उनके घरों को आग के हवाले कर रहे हैं। याद रखना टीएमसी के सांसद, मुख्यमंत्री, विधायकों को भी दिल्ली आना होगा। इसको चेतावनी समझ लेना। चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं। उधर, उत्तराखंड से भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने भी तृणमूल हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो भी शेयर किया।
भाजपा का आरोप- ममता की शह पर हो रहे हमले
विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले ममता बनर्जी की शह पर हो रहे हैं। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं।
कोविड प्रोटोकॉल के साथ धरना देंगे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपने कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध का फैसला किया है। भाजपा ने कहा है कि 5 मई को पार्टी कार्यकर्ता हर मंडल में इस हिंसा के विरोध में धरना देंगे। इस दौरान कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
 

Related Posts