
शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिमें तिथि द्वादशी, शनिवासरे, उ.भाद्रपद नक्षत्र, विवयोगे, कौलव करणे, मीन की चंद्रमा, प्रदोष क्रत, गृहप्रवेश, तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, शिक्षक-शिक्षाविद, शिक्षा शस्त्री, उत्तम वृत्ति वाला, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, लेखक-कवि, वक्ता, राजनीति में पटु, नेता, अभिनेता, चंचल वृत्ति वाला, उद्यमी, व्यवसायी, कुशल प्रशासक, ट्रेजरार, ठेकेदार, संपादक, पत्रकार होगा।
मेष राशि :- इष्ट मित्रों से सुख कार्य, व्यवसाय गति उत्तम तथा योजनाएँ बनेंगी, ध्यान दें।
वृष राशि - अचानक शुभ समाचार व धन प्राप्ति के योग बनेंगे, संवेदनशील होने से बचिये।
मिथुन राशि - क्रोध से अशांति, तनाव झगड़े से बचिये, अर्थ-व्यवस्था कुछ अनुकूल ही बनेगी।
कर्क राशि - कार्य-कुशलता से सहयोग, स्त्री वर्ग से हर्ष, भोग-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि - इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, कुटुम्ब की समस्याएW अवश्य ही सुलझ जाएंगी, ध्यान दें।
कन्या राशि - व्यर्थ व्यय, असमंजस और स्थिरता का वातावरण का सामना करना पड़ेगा।
तुला राशि - अधिकारियों का समर्थन विफल हो तथा कार्य व्यवसाय गति अनुकूल बनेगी।
वृश्चिक राशि - समय की अनुकूलता से लाभांवित हों, कार्य-कुशलता से अनुकूलता बनेगी।
धनु राशि - व्यवसाय गति उत्तम, भाग्य साथ देवे, बिगड़े कार्य में सुधार अवश्य ही होगा।
मकर राशि - स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, स्वास्थ्य नरम रहे, स्थिति में सुधार अवश्य ही होगा।
कुंभ राशि - स्त्री शरीर से सुख, मानसिक बेचैनी से बचिए, कार्यगति अनुकूल बने।
मीन राशि - धन-लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे।