YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) मलाइका ने बताया-इम्युनिटी बूस्ट करने का तरीका

(रंग संसार) मलाइका ने बताया-इम्युनिटी बूस्ट करने का तरीका

कोरोना वायरस इंसान की इम्युनिटी और लंग्स को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इम्युनिटी बूस्ट करने और लंग कैपेसिटी को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए योग यान‍ि प्राणायाम करने का सही तरीका बताया है। दरअसल, मलाइका ने अनुलोम-विलोम करते हुए अपना एक वीड‍ियो शेयर किया है। उन्होंने ब्रीद‍िंग की इस हेल्दी टेक्नीक को करते हुए दिखाया, साथ ही इसे कितनी बार और कितनी देर के इंटरवल में करना चाह‍िए, इसकी पूरी ड‍िटेल भी दी है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "इस मुश्क‍िल समय में प्राणायाम करना बहुत जरूरी है और हमारी जिंदगी का हिस्सा है। चलिए कुछ आसान प्राणायाम करते हैं। अनुलोम-विलोम आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है और लंग्स कैपेसिटी को भी इंप्रूव करने में मदद करता है। आप अनुलोम-विलोम को छह राउंड से शुरू करें। इसे खाने के पहले और बाद में हर रोज 2 घंटे के इंटरवल में करना चाह‍िए। आप इसे 21 राउंड्स में भी कर सकते हैं।
 

Related Posts