YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

अनुष्का की फोटो हुईं वायरल फैंस हुए खुश

अनुष्का की फोटो हुईं वायरल फैंस हुए खुश

इन दिनों बाहुबली में अभिनय कर चुकीं अनुष्का शेट्टी का बदला हुआ रुप काफी चर्चा में है। इस लुक को इंटरनेट पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कोटिन्हो ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ वाली तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का पहले से काफी स्लिम नजर आई। इसके लिए अनुष्का ने फिजिकल प्रोग्राम ज्वाइन किया था। यह फिजिकल प्रोग्राम हॉलिस्टिक न्यूट्रिशन एंड लाइफस्टाइल मेडिसिन पर आधारित है और ल्यूक कोटिन्हो अवॉर्ड विजेता लेखक और लाइफस्टाइल कोच हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए ल्यूक ने लिखा कि  'कुछ ऐसा हमारे पास है जिसका खुलासा जल्द ही होगा। देश के स्वास्थ्य को बदलने, निवेश को प्रोत्साहित करने और जीवन शैली को नए धर्म और जादू की दवा के रूप में उपयोग करने का है। दरअसल हम 'देखभाल' को 'स्वास्थ्य सेवा' के दायरे में वापस लाना चाहते हैं।' वायरल हो रहीं तस्वीरों में अनुष्का शेट्टी व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। अनुष्का ओपन कर्ली हेयर में नजर आ रही हैं। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि उनका वजन पहले से काफी घट गया है। बहरहाल उनका यह नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सभी इन्हें लाइक कर रहे हैं। यहां आपको बतला दें कि बाहुबली के बाद अनुष्का की पिछली रिलीज भागमती थी। 
 

Related Posts