YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 केंद्र सरकार 16-31 मई के पखवाड़े के दौरान राज्यों को 192 लाख निशुल्क कोविड टीकों की आपूर्ति करेगी

 केंद्र सरकार 16-31 मई के पखवाड़े के दौरान राज्यों को 192 लाख निशुल्क कोविड टीकों की आपूर्ति करेगी


नई दिल्ली । देश में अब तक कोविड-19 टीके की करीब 18 करोड़ (आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक 17.93 करोड़) खुराक दी जा चुकी हैं। कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने सफलतापूर्वक 118 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसमें सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोगपूर्ण प्रयासों के माध्यम से चिह्नित लाभार्थियों को 17.89 करोड़ खुराक दी गयी है। भारत दुनिया भर में 114 दिनों में 17 करोड़ खुराक के लक्ष्य तक सबसे तेजी से पहुंचने वाला देश है। अमेरिका ने 115 दिन और चीन ने 119 दिन में इतनी खुराक दी थी। 1 मई 2021 से 'उदारीकृत मूल्य निर्धारण और त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति' लागू की जा रहीहै, जिसमें उपलब्ध खुराक की 50 प्रतिदिन संख्या भारत सरकार के माध्यम से निशुल्क आपूर्ति के रूप में राज्यों/केंद्रशासितप्रदेशोंके लिए निर्धारित की गयी है, जबकि 50 प्रतिशत खुराक राज्यों/केंद्रशासितप्रदेशोंऔर निजी अस्पतालों द्वारा टीका निर्माताओं से सीधे खरीद के लिए उपलब्ध हैं। किसी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश को भारत सरकार का आवंटन आने वाले पखवाड़े में दूसरी खुराक के लिए खपत के तरीके और लाभार्थियों के भारके हिसाब से तय किया जाता है। 16-31 मई 2021 के पखवाड़े के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 191.99 लाख खुराक की निशुल्क आपूर्ति की जाएगी। इनमें कोविशील्ड की 162.5 लाख और कोवैक्सीन की 29.49 लाख खुराक शामिल हैं। इस आवंटन का वितरण कार्यक्रम पहले से साझा किया जाएगा। राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि वे आवंटित खुराक का तर्कसंगत और विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें और टीका अपव्यय को कम करें।
 

Related Posts