YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भारत में स्थिति चिंताजनक, ज्यादा घातक साबित होगा महामारी का दूसरा साल : घेब्रेसिएस 

भारत में स्थिति चिंताजनक, ज्यादा घातक साबित होगा महामारी का दूसरा साल : घेब्रेसिएस 

जेनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेसिएस ने भारत में कोरोना की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया है। इस दौरान उन्होंने कई अन्य देशों का भी जिक्र किया, जहां हालात क्रमश: खराब होते जा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने चेतावनी दी है कि दुनिया के लिए महामारी का दूसरा साल पहले की तुलना में और ज्यादा घातक साबित होगा। 
घेब्रेसिएस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा भारत में चिंतित करने वाले हालात बने हुए हैं। यहां कई राज्यों में लगातार परेशान करने वाले मामले और मौत के आंकड़े सामने आ रहे हैं। उन्होंने भारत की मदद के लिए आगे आए देशों का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा हम उन सभी हितधारकों का धन्यवाद करते हैं, जो भारत की मदद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ भी लगातार भारत की मदद कर रहा है। 
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने हजारों ऑक्सीन कन्संट्रेटर्स, मोबाइल फील्ड अस्पतालों के लिए टेंट्स, मास्क और दूसरी मेडिकल सप्लाई भेजी हैं। बीते शुक्रवार को भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख 43 हजार 144 नए मरीज सामने आए थे। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कुल मरीजों की संख्या 2 करोड़ 40 लाख 46 हजार 809 पर पहुंच गई है, जबकि, अब तक 2 लाख 62 हजार 317 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
इस दौरान घेब्रेसस ने भारत के अलाव उन देशों का भी जिक्र किया, जहां आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा नेपाल, श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड और मिस्र ऐसे कुछ देश हैं, जहां कोरोना संक्रमितों और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 
उन्होंने कहा अमेरिका के कुछ राज्यों में अब भी स्थिति बेहद जटिल बनी हुई है। एक क्षेत्र के तौर पर अमेरिका बीते हफ्ते कोविड-19 के 40 फीसदी मामलों का जिम्मेदार था। उन्होंने बताया कि अफ्रीका में भी कुछ देशों में भी बढ़त दर्ज की गई है। स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 पहले ही दुनियाभर में 33 लाख से अधिक मौतों का कारण बन चुका है। उन्होंने कहा कि हम इस महामारी के दूसरे वर्ष के लिए पहले की तुलना में कहीं अधिक घातक होने की राह पर हैं। 
 

Related Posts