YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) -प्रियंका चोपड़ा के फंड राइजर में कार्तिक आर्यन ने भी दिया योगदान

(रंग संसार) -प्रियंका चोपड़ा के फंड राइजर में कार्तिक आर्यन ने भी दिया योगदान

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कोविड पीड़ितों की मदद के लिए फंड राइजर शुरू किया है। इसमें उन्हें हग जैकमैन, शॉन मेंडेस और कैमिला कैबेलो जैसे कई इंटरनेशनल स्टार्स का सपोर्ट मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने भी उनकी इस पहल में योगदान दिया है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने 5 लाख रुपए प्रियंका के फंड राइजर में दिए हैं। कार्तिक इससे पहले एक क्राउड फंडिग प्लेटफॉर्म पर कोविड पेशेंट्स की मदद के लिए योगदान दे चुके हैं। इतना ही नहीं, वे सोशल मीडिया के जरिए लगातार कोविड के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद भी कर रहे हैं।

Related Posts