YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

बचपन में सहपाठी रह चुकी हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी 

बचपन में सहपाठी रह चुकी हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी 

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  की पत्नी साक्षी धोनी के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वे दोनों स्कूल के दिनों में सहपाठी रह चुकी हैं। दोनों के बीच क्रिकेटर पति के अलावा एक और कॉमन चीज है और वह है उनका स्कूल। इन दिनों अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें से कुछ उनके स्कूल के दिनों की भी हैं। दोनों के स्कूल के दिनों की फोटोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हैं। 
इन तस्वीरों में साक्षी और अनुष्का दोनों दोस्तों के साथ हैंगआउट करते नजर आ रही हैं। वहीं किंडरगार्डन के दिनों की एक फोटो में, साक्षी एक परी के रूप में और अनुष्का गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। एक अन्य फोटो में अनुष्का और साक्षी अपने दूसरे क्लासमेट्स और टीचर्स के साथ बैठी नजर आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में थे। अपनी नौकरी के चलते अनुष्का शर्मा के पिता को देश के अलग-अलग हिस्सों में रहना पड़ा। उन दिनों अनुष्का काफी छोटी थीं। जब अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में थी, उन दिनों अनुष्का सेंट मैरी स्कूल मार्गेरिटा में पढ़ती थीं। इसी स्कूल से साक्षी धोनी ने भी पढ़ाई की है। 
अनुष्का शर्मा अपने एक इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि वह और साक्षी धोनी क्लासमेट रहे हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था- साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है, तो मैंने कहा वाह, मैं भी यहां रह चुकी हूं। उसने कहा मैं इस स्कूल में गई थी, मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में गई थी। 
 

Related Posts