YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) प्रियंका चोपड़ा ने देश की मदद के लिए जुटाए 22 करोड़ रुपए

(रंग संसार) प्रियंका चोपड़ा ने देश की मदद के लिए जुटाए 22 करोड़ रुपए

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही भारत के कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए एक फंडरेजर की शुरुआत की थी। अब हाल ही में सोशल मीडिया स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर कर प्रियंका ने अपनी इस कोशिश के कामयाब होने पर खुशी जाहीर की है। इन पोस्ट में प्रियंका ने बताया कि फंड से अब तक कितना पैसा इकट्ठा हो गया है। साथ ही उन्होंने देश-विदेश के सभी लोगों को इस फंडरेजर को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी किया है। प्रियंका चोपड़ा ने स्टोरी पर लिखा, "हम 3 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ रुपए इकट्ठा करने में सफल हो गए हैं। इसके आगे एक दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा कि इकट्ठे हुए फंड से 500 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सक्षम हैं। इसके अलावा बताया कि 10 वैक्सिनेशन सेंटर के मैनपॉवर के लिए भी फंड का जुगाड़ हो गया है। इससे 6 हजार लोगों का वैक्सिनेशन हो जाएगा।" इसके साथ ही प्रियंका ने एक थैंक यू नोट स्टोरी पर शेयर कर लिखा, "हर उस शख्स का शुक्रिया जिसने डोनेशन देकर इस काम को संभव बनाया है..आपको पता होना चाहिए कि आप कितनी जिंदगी बचा रहे हैं। आप लोगों के सपोर्ट का ही नतीजा है कि हम 3 मिलियन डॉलर यानि फंड इकट्ठा करने में सफल हो सके, आप सभी का धन्यवाद।

Related Posts