YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

'सरदार का ग्रैंडसन' पर जाह्नवी और मलाइका ने लुटाया प्यार, फोटो किया शेयर

'सरदार का ग्रैंडसन' पर जाह्नवी और मलाइका ने लुटाया प्यार, फोटो किया शेयर

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' की फिल्म रिलीज हो गई है। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच एक्टर को उनकी फैमिली से लेकर दोस्तों तक की शुभकामनाएं मिल रही है। हाल ही में उनकी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर के साथ अपनी सेल्फी शेयर कर इंस्टाग्राम लिखा, "ये फिल्म स्ट्रीम हो रही है। सरदार का ग्रैंडसन की फैमिली उतनी ही पागल है, जितनी हमारी फैमिली है। आप लोग इस फिल्म को तुरंत देख डालिए।' इसी के साथ ही अर्जुन कपूर की कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को भी एक्टर की नई फिल्म पसंद आई है और उन्होंने अपने सभी फैंस को तुरंत इसे देखने की सलाह दे डाली है। 
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी फैंस को इस फिल्म की एक झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सरदार का ग्रैंडसन' का पोस्टर शेयर किया है और फैंस को बताया है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। वो बिना देरी के इस फिल्म को देख डालें। इस फिल्म में नीना गुप्ता, रकुलप्रीत सिंह और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। दर्शकों ने कहा कि ऐसी फैमिली एंटरटेनर काफी समय से रिलीज नहीं हुई, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख पाए। फिल्म में नीना गुप्ता ने अर्जुन कपूर की दादी का रोल निभाया है। 
 

Related Posts