YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार

पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार


नई दिल्ली । जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को पुलिस ने आंखिरकार गिरफ्तार कर लिया। सुशील पहलवानों के बीच हुई मारपीट के बाद से ही फरार चल रहे थे और पुलिस ने उनपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। 
सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने के लगातार छापेमारी के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में पुलिस की एक विशेष टीम ने हत्या मामले में सुशील के साथा ही उनके एक साथी अजय उर्फ सुनील को भी गिरफ्तार किया है। इस दोनों पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में भी कई जगहो पर सुशील की तलाश में छापे मारे थे। दिल्ली में भी कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा पर सुशील का कोई सुराग नहीं मिला था। 
सुशील ने इससे पहले अग्रिम जमानत के लिए भी अपील की थी पर रोहिनी कोर्ट ने उनकी अपील ठुकरा दी थी। इसके बाद से ही सुशील पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा था। 
पहलवान सागर  की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद चार मई से ही सुशील फरार थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी जानकारी देने पर एक लाख रुपये के नकद इनाम की भी घोषणा की थी। इसी के बाद सुशी ने जमानत की अर्जी दी थी। अदालत ने 15 मई को सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कुमार के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था। सुशील पहलवान मेरठ के सिवाय टोल प्‍लाजा पर देखा गया था। जिसके बाद इस बात का भी खुलासा हो गया कि सुशील मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से कई बार गाड़ी बदल-बदलकर गुजरा था। 

Related Posts