YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

लीगल

 पहलवान सुशील कुमार से वापस लिया जाएगा पद्म अवॉर्ड !

 पहलवान सुशील कुमार से वापस लिया जाएगा पद्म अवॉर्ड !


नई दिल्ली । जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में फंसे सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब सुशील से पद्म अवॉर्ड भी वापस लिया जा सकता है। इस अवॉर्ड को कैंसिल करने का कोई स्पष्ट नियम नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से भी इस मामले में थोड़ा इंतजार किया जा सकता है। कुमार को रविवार को साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर हत्या, उगाही और आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप हैं। 
सुशील कुमार ने दो ओलिंपिक पदक जीते हैं। साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य और 2012 में लंदन ओलिंपिक में उन्होंने रजत पदक जीता था। साल 2011 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वहीं गृह मंत्रालय ने अभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गृह मंत्रालय का कहना है क वह सही समय पर कोई फैसला लेंगे। 
 

Related Posts