YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

जून में अंतरिक्ष यात्रियों का तीन सदस्यीय दल रवाना करेगा चीन 

जून में अंतरिक्ष यात्रियों का तीन सदस्यीय दल रवाना करेगा चीन 

बीजिंग । चीन के नए अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन महीने के मिशन के लिए जून में अंतरिक्ष यात्रियों का तीन सदस्यीय दल रवाना करेगा। एक अंतरिक्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी, जो कक्षा में प्रवेश करने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री थे। चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना के उप मुख्य डिजाइनर एवं अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले प्रथम चीनी यांग लीवेई ने इसकी पुष्टि की। यांग ने बताया कि अगले महीने उत्तर-पश्चिम चीन के जिउकआन बेस से ये सदस्य ‘शनचोउ-12’ में ‘तियानहे’ के लिए रवाना होने वाले है। 
‘तियानहे’ या ‘हेवनली हार्मनी चीन के एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम द्वारा शुरू किया गया तीसरा और सबसे बड़ा अंतरिक्ष स्टेशन है। इस 29 अप्रैल को कक्षा में भेजा गया था। जून में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री यान के बाहर मरम्मत व रखरखाव, उपकरण प्रतिस्थापन और वैज्ञानिक अनुप्रयोग आदि करने वाले हैं। इन तीन सदस्य दल में किसी महिला के होने के सवाल पर यान ने कहा कि अभी कोई महिला अंतरिक्ष में नहीं जा रही है, लेकिन इस मिशन के बाद महिलाएं भी अंतरिक्ष में जाएंगी।
 

Related Posts