YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

हॉलीवुड में प्रवेश को तैयार अभिनेता पंकज त्रिपाठी -पंकज 'थोर' के अभिनेता के साथ आएंगे नजर

हॉलीवुड में प्रवेश को तैयार अभिनेता पंकज त्रिपाठी -पंकज 'थोर' के अभिनेता के साथ आएंगे नजर

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी हॉलीवुड फिल्मों में अपना पहला कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पंकज 'थोर' के अभिनेता के साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि बीते साल नवंबर में, क्रिस हेम्स्वर्थ अपनीडेब्यू फिल्म का निर्देशन कर रहे निर्देशक सैम हारग्रेव की फिल्म ‘ढांका’ की शूटिंग के लिए इंडिया आए थे। सैम ‘एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, एटॉमिक ब्लॉन्ड के दूसरी यूनिट के निर्देशक थे। उन्होंने फिल्म के मुख्य भाग की शूटिंग मुंबई और अहमदाबाद में की थी। इस फिल्म में क्रिस हेम्स्वर्थ और पंकज त्रिपाठी के अलावा गोल्शिफ्ते फराहानी, मनोज बाजपेई और रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पंकज त्रिपाठी इस फिल्म की कास्ट को बैंकाक में ज्वाइन करेंगे। फिल्म का अगला भाग थाईलैंड में शूट होगा। यह पहली बार है जब पंकज त्रिपाठी पहली बार किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बने है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में एक अहम् भूमिका में नज़र आएंगे और हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्स्वर्थ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखेंगे। फिल्म ढाका एक थ्रिलर फिल्म है और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी भारत के 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित कबीर खान की फिल्म 83 में पीआर मान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन इससे पहले पंकज वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया के रोल से लोकप्रिय हुए पंकज त्रिपाठी जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं।

Related Posts