YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

चीन से होगा बर्ड फ्लू का विस्फोट

चीन से होगा बर्ड फ्लू का विस्फोट

नई दिल्ली । चीन में पहली बार इंसान में बर्ड फ्लू मिला है। 41 वर्षीय शख्स में बर्ड फ्लू का का एच10एन3 स्ट्रेन पाया गया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने इसकी पुष्टि की है। यह शख्स चीन के झेनजियांग का रहने वाला है। एनएचसी ने बताया कि बुखार और अन्य लक्षण दिखने के बाद इस शख्स को बीती 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके एक महीने बाद यानी 28 मई को इस शख्स के शरीर में एच10एन3 स्ट्रेन पाए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, एनएचसी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह शख्स वायरस से संक्रमित कैसे हुआ। हालांकि, एच10एन3  स्ट्रेन उतना शक्तिशाली नहीं है और इससे खतरा भी कम है। एनएचसी ने यह भी बताया कि इस वायरस स्ट्रेन के बड़े स्तर पर फैलने की आशंका भी बहुत कम है। पीड़ित शख्स की स्थिति अब स्थिर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शख्स के संपर्क में आए लोगों की चिकित्सकीय जांच में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। बता दें कि चीन में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मौजूद हैं और इनमें से कुछ इंसानों को भी संक्रमित कर चुके हैं। खासतौर पर वे लोग प्रभावित होते हैं जो पोल्ट्री में काम करते हों। एनएचसी ने यह भी बताया कि अभी तक एच10एन3 स्ट्रेन दुनियाभर में किसी भी इंसान में नहीं पाया गया था।
 

Related Posts