YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

ट्विटर ने वेंकैया नायडू के पर्सनल अकाउंट से हटाया ब्लू टिक, निपटेगी सरकार -वैंकया नायडू के ट्विटर एकाउंट से वेरिफिकेशन हटाने से आईटी मंत्रालय नाराज 

ट्विटर ने वेंकैया नायडू के पर्सनल अकाउंट से हटाया ब्लू टिक, निपटेगी सरकार -वैंकया नायडू के ट्विटर एकाउंट से वेरिफिकेशन हटाने से आईटी मंत्रालय नाराज 

नई दिल्ली। ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू  के ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड कर दिया है। यानी  ट्वीटर ने नायडू के पर्सनल ट्वीटर हैंडल से वेरिफाइड ब्लू टिक को हटा दिया है। हालांकि, उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक है और इसके 9.3 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर हैंडल पर 1.3 लाख फॉलोअर्स हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस अकाउंट से मात्र 11 लोगों को फॉलो करते हैं। उपराष्ट्रपति का इस ट्विटर अकाउंट से पिछले 11 महीने से कोई ट्वीट नहीं हुआ है। इस अकाउंट से 23 जुलाई 2020 को आखिरी बार ट्वीट किया गया था।
 ट्विटर की शर्तों के अनुसार, यदि कोई अपने हैंडल का नाम  बदलता है या फिर यूजर अपने अकाउंट को उस तरह से इस्तेमाल नहीं करता जिसके आधार पर वेरिफाई किया गया था। तो इस स्थिति में ब्लू टिक यानी हटा देता है। ताजा अपडेट के अनुसार वैंकया नायडू के ट्विटर एकाउंट से वेरिफिकेशन हटाने से आईटी मंत्रालय नाराज है। सूत्रों के मुताबिक ये ट्विटर की गलत मंशा है कि उसने देश के नंबर 2 अथॉरिटी के साथ ऐसा सलूक किया है। ट्विटर ये देखना चाहता है कि भारत किस हद तक सब्र करता है। इस मामले में ट्विटर की दलील गलत है। भारत सरकार इस मामले में कड़ाई से निपटेगी। संघ से जुड़े नेता राजीव टुली ने कहा है कि ट्विटर ने आरएसएस के कई पदाधिकारियों का ट्विटर वेरिफिकेशन भी वापस ले लिया है। उन्होंने कहा है कि इस बाबत हम ट्विटर से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा है।
 

Related Posts