YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 2022 तक उत्तर-पश्चिम भारत में सभी घरों को पानी का नल कनेक्शन प्राप्त होगा

 2022 तक उत्तर-पश्चिम भारत में सभी घरों को पानी का नल कनेक्शन प्राप्त होगा

नई दिल्ली। 100 दिवसीय अभियान का असरःपंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में नल से पानी की आपूर्ति हो रही है। केंद्रीय आवंटन में 4 गुना वृद्धि होने से 5 करोड़ से अधिक लोगलाभान्वित होंगे। यह तय किया है कि 5 उत्तर-पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में जल जीवन मिशन का कार्यान्वयन शीघ्रता से किया जाएगा और यहां के सभी ग्रामीण घरों को 2024 की बजाय 2022 तक नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा इस लक्ष्य को 2022 तक हासिल करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2021-22 में 8,216.25 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन को मंजूरी दी है। यह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 2020-21 में दिए आवंटन से 4 गुना ज्यादा है।माननीयमंत्री ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हर ग्रामीण घर में नल से पानी की आपूर्ति का प्रावधान करनेके लिए भी पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। हर घर में पेयजल की आपूर्ति से इन क्षेत्रों के गांवों में रहने वाले 5 करोड़ से ज्यादा लोगों, विशेषकर महिलाओं और लड़कियों के जीवन में सुधार होगा। आवंटन में इस भारी वृद्धि और कार्यान्वयन की गति से, ये 5 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 2024 के राष्ट्रीय लक्ष्य से दो साल पहले ही, 2022 तक ‘हर घर जल’ का दर्जा हासिल कर लेंगे। 15 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2024 तक देश के सभी ग्रामीण घरों में पाइप से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन (जेजेएम) की घोषणा की। सभी घरों में 2024 तक नल से पानी की आपूर्ति के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए, पिछले 21 महीने में, कोविड-19 महामारी, बार-बार आ रही बाधाओं और लॉकडाउन के बावजूद, 4.25 करोड़ ग्रामीण घरों को नल से पानी का कनेक्शन प्रदान किया है। जल जीवन मिशन की घोषणा के समय, देश में केवल 3.23 करोड़ (17%) ग्रामीण घरों के पास नल से पानी की आपूर्ति होती थी। इस समय में गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पुदुच्चेरी ‘हर घर जल’ राज्य बन गए हैं अर्थात इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हर ग्रामीण घर के पास नल से पानी की आपूर्ति हो रही है। देश के 62 जिलों, 746 ब्लॉक और 91 हजार से ज्यादा गांवों में अब हर घर में नल के पीने योग्य पानी की आपूर्ति हो रही है।
 

Related Posts