YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड

यू जियानजिया ने तोड़ा दुनिया की सबसे लंबे पलकों के बाल का रिकॉर्ड -आठ इंच है चीन की यू जियानजिया के पलकों के बाल (बरौनी) की लंबाई 

यू जियानजिया ने तोड़ा दुनिया की सबसे लंबे पलकों के बाल का रिकॉर्ड -आठ इंच है चीन की यू जियानजिया के पलकों के बाल (बरौनी) की लंबाई 


पेइचिंग। चीन में दुनिया की सबसे लंबी पलकों वाली महिला यू जियानजिया ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस महिला के पलकों के बाल (बरौनी) की लंबाई आठ इंच है। चीन के दक्षिणी शहर चांगझोउ की रहने वाली यू जियानजिया ने 2016 में 4.88 इंच की पलकों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। तब से यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर दर्ज है। पिछले पांच साल में यू जियानजिया के पलकों की लंबाई लगभग दोगुनी हो गई है। इसके साथ ही उनकी बाईं आंख के ऊपरी पलक के बाल 8 इंच (20।5 सेमी) के नए रिकॉर्ड तक पहुंच गए हैं। जियानजिया के पलकों के बाल अब उनके गालों यहां तक की उनके जबड़ों के नीचे तक पहुंच गए हैं। महिला का दावा है कि यह पलकें उसे भगवान बुद्ध ने उपहार के रूप में दी हैं। 
  यू जियानजिया का मानना है कि उनकी लंबी पलकें बुद्ध का दिया हुआ उपहार हैं। इसके लिए उन्होंन डेढ़ साल तक पहाड़ों के पीछे प्रकृति की गोद में साधना की है। उन्होंने कहा कि मैंने 2015 में पहली बार महसूस किया कि मेरी पलकें तेजी से बढ़ रही हैं। तब से लेकर अबतक वे धीरे-धीरे बढ़ते हुए आठ इंच से भी बड़े हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मैंने यह पता लगाने के लिए कई प्रोफेशनल डॉक्टरों से मुलाकात की कि मेरी पलकें अन्य लोगों की पलकों की तुलना में लंबी क्यों हैं। डॉक्टर भी इसे समझा नहीं सके और उन्हें लगा कि यह वाकई आश्चर्यजनक है। मैंने जीन या कुछ और जैसे वैज्ञानिक कारणों को खोजने की भी कोशिश की। हालांकि, मेरे परिवार में किसी की भी मेरे जैसी लंबी पलकें नहीं हैं। इसलिए यह आज भी मेरी समझ के बाहर है। जियानजिया ने कहा कि इससे लगता है कि यह विज्ञान के बजाय ईश्वरीय हस्तक्षेप के कारण हो सकता है। मैं सोचती रही कि मेरी इतनी लंबी पलकें क्यों हैं, फिर मुझे याद आया कि मैंने कई साल पहले पहाड़ पर 480 दिन बिताए थे। तो, मैंने खुद से कहा कि मेरी पलकें बुद्ध द्वारा दिया गया उपहार होना चाहिए। जियानजिया ने दावा किया कि उनकी लंबी पलकों ने उनके लुक को जवां बना दिया है।
 

Related Posts