YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

 केंद्र ने पश्चिम ममता बनर्जी के सलाहकार अलपन  बंदोपाध्याय को नया नोटिस जारी किया

 केंद्र ने पश्चिम ममता बनर्जी के सलाहकार अलपन  बंदोपाध्याय को नया नोटिस जारी किया


नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के  सलाहकार अलपन  बंदोपाध्याय को नया नोटिस जारी कर  आदेश का पालन नहीं करने पर बड़े जुर्माने की चेतावनी दी है। केंद्र  के साथ टकराव के बीच, बंगाल के शीर्ष अधिकारी अलपन बंदोपाध्याय इस माह के प्रारंभ में  राज्‍य के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के तुरंत बाद बंदोपाध्याय को ममता बनर्जी सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था।
अलपन को पीएम मोदी की अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास की समीक्षा बैठक में संक्षिप्त उपस्थिति के लिए केंद्र सरकार की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। केंद्र ने अलपन बंदोपाध्याय की अनुपस्थिति को 'कदाचार या दुर्व्‍यवहार' के रूप लेते हुए कहा था कि सेवानिवृत्‍त आईएएस अधिकारी को मामले में अपना जवाब 30 दिन में दाखिल करना होगा। केंद्र ने एक आकस्मिक फैसले में 28 मई की रात को बंदोपाध्याय की सेवाएं मांगी थीं और शीर्ष नौकरशाह को दिल्ली में कार्यभार संभालने को कहा था। केंद्र सरकार की ओर से बंदोपाध्याय को दिल्ली बुलाने का आदेश चक्रवाती तूफान ‘‘यास'' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक को मुख्यमंत्री द्वारा महज 15 मिनट में निपटाने से उत्पन्न विवाद के कुछ घंटों के बाद दिया था। हालाँकि इसके बाद बंदोपाध्याय ने राज्‍य के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने की घोषणा कर दी थी।

Related Posts