YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

देश में कुछ अच्छा हो तो चिढ़ जाते हैं कांग्रेसी, केंद्र के कामों पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं राहुल : भाजपा

देश में कुछ अच्छा हो तो चिढ़ जाते हैं कांग्रेसी, केंद्र के कामों पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं राहुल : भाजपा


नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के दौरान लापरवाही और टीकाकरण को लेकर सरकार से कई सवाल किए। राहुल गांधी के प्रहार पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि जब भी देश में कुछ अच्छा होता है, तो कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है। राहुल अपने आपको रोक नहीं पाते और उस उपलब्धि पर प्रश्नचिन्ह लगाने की कोशिश करते हैं।
संबित पात्रा ने कहा योग दिवस के साथ ही कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण था। कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना, जिसने एक दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया। संबित पात्रा ने कहा कोरोना महामारी से लड़ाई में जब भी कोई निर्णायक मोड़ आया, तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने राजनीति करने की कोशिश की। 
उन्होंने कहा कोरोना की दूसरी लहर कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुई। कांग्रेस शासित राज्यों में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया और सर्वाधिक मामले वहीं से सामने आए। सबसे ज्यादा मौतें कांग्रेस शासित राज्यों में हुईं हैं। कांग्रेस शासित राज्यों ने शुरू से ही वैक्सीनेशन को लेकर उदासीन रवैया अपना, जिसकी वजह से वहां स्थिति जटिल हो गई। कोवैक्सीन को लेकर इनकार किया और वहां सर्वाधिक मृत्यु दर रही। जब स्थितियां बेकाबू हो गईं तो यह असफलता उन्होंने केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ने की कोशिश की। 
 

Related Posts