YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कुशवाहा से कम सीटें किसी हालत में स्वीकार नहीं : मांझी

कुशवाहा से कम सीटें किसी हालत में स्वीकार नहीं : मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा महागठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को जितनी सीटें मिलेंगी, उससे कम सीटें लेने पर वह किसी सूरत में राजी नहीं होंगे। मांझी के आवास पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद मांझी ने कहा हम उनसे (कुशवाहा की पार्टी से) कम सीट पर किसी भी कीमत पर (लोकसभा चुनाव) नहीं लड़ेंगे। अगर नहीं राजी होते हैं तो हमलोग विचार करेंगे कि क्या करना है। एनडीए छोड़कर हाल ही में महागठबंधन का हिस्सा बने में शामिल हुए मांझी से यह पूछे जाने पर कि महागठबंधन से नाता तोडने की स्थिति में उनके पास दूसरा विकल्प क्या होगा, उन्होंने इस बारे में कुछ भी तत्काल कहने से इंकार करते हुए कहा, ‘विकल्प पर बाद में बात की जाएगी। 18 फरवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हम लोग कुशवाहा की पार्टी से अधिक सीट पाने की बात करेंगे। 

Related Posts