YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

वी अनबीटेबल डांस ग्रुप पर रणवीर को है गर्व

वी अनबीटेबल डांस ग्रुप पर रणवीर को है गर्व

पिछले महीने रियलिटी शो अमेरिकाज गॉट टैलेंट के जजों द्वारा मुंबई के डांस ग्रुप वी अनबीटेबल को खड़े होकर सम्मानित किए जाने पर अभिनेता रणवीर सिंह को गर्व है। सोमवार को ट्वीट करते हुए रणबीर ने कहा कि गली बॉयज पेशवाओं की तरह नाच रहे हैं। विश्वस्तरीय कलाकारों ने भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने एक वीडियो भी लिंक में साझा किया है, जिसमें यह ग्रुप रणवीर स्टारर फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि 28 सदस्यों वाले इस ग्रुप में सभी सदस्यों की उम्र 12 से 27 साल के बीच में है। परफॉर्म करने से पहले उनसे पूछा गया कि मुंबई में रहकर कैसा लगता है? तो ग्रुप के एक मेंबर ने जवाब में कहा था कि मुंबई में जिंदगी बहुत कठिन है, झुग्गियों की जिंदगी। उन्होंने यह भी कहा कि डांस उन्हें इन सारी चीजों को भुलाने का अवसर प्रदान करती है।
 

Related Posts