
शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, श्रावण शुभ शुक्ल पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिमें तिथि पंचमी, शुक्रवासरे, हस्तनाम नक्षत्रे, साध्य योगे, वालव करणे, कन्या की चंद्रमा, नागपंचमी, नागपूजन, जातकर्म, नामाकरण, अन्न प्रा. वाहन क्रय विक्रय दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल........
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, उत्तमवृत्ति वाला, योगी-भोगी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, धनी-मानी, साधनायुक्त साधु, मठ-मंदिर निर्माणकर्ता होगा।
मेष राशि :- इष्ट-मित्र सुखवर्धक होंगे प्रयास जारी रखें, प्रयत्नशीलता एवं तत्परता से लाभ होगा।
वृष राशि :- समय पर सोचे कार्य निपटा लें, कार्य तत्परता से लाभ अवश्य ही हो जायेगा, ध्यान दें।
मिथुन राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी तथा कार्य संतोष होगा।
कर्क राशि :- परीक्षा में सफलता संभव है, सार्म्थय के अनुसार प्रयास अवश्य करें, लाभ अवश्य होगा।
सिंह राशि :- कार्यवृत्ति में सुधार, चिन्तायें कम हों, सफलता के साधन जुटायें, कार्य निपटा लें।
कन्या राशि :- परिश्रम करने पर भी सफलता दिखाई न दे, स्त्री-वर्ग से तनाव तथा कष्ट अवश्य होगा।
तुला राशि :- कुछ लोगों से मेल-मिलाप फलप्रद, कार्य-क्षमता अनुकूल रहेगी, रुके कार्य अवश्य ही पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि :- स्वास्थ्य नरम रहेगा, चोट का भय, मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्य अवश्य बनेंगे।
धनु राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, दैनिक कार्यगति में सुधार होगा तथा कार्य बनेंगे।
मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, इष्ट-मित्रों से परेशानी होगी, किसी धोखे से बचकर रहें।
कुंभ राशि :- कार्य-व्यवसाय गति मंद होते हुये भी साधन सफलता अवश्य बनेगी, ध्यान दें।
मीन राशि :- विघटनकारी तत्वों से परेशानी होगी, अनायास कुछ बाधायें संभंव अवश्य आयेंगी।